सामने आई रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात, नाबालिक के साथ उसी के सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

By: Ankur Thu, 13 Jan 2022 7:23:53

सामने आई रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात, नाबालिक के साथ उसी के सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म

राजस्थान के पाली से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई हैं जिसने रिश्ते को शर्मसार किया। यहां सौतेले पिता ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के लिए पिता अपनी बेटी को मां की अनुपस्थिति में गुजरात ले गया और जबरदस्ती की। नाबालिग 4 माह की प्रेग्नेंट हो गई। पुलिस आरोपी सौतेल पिता व उसकी बेटी को बुधवार को राजकोट (गुजरात) से पकड़कर लाई। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सौतेले पिता को जेल भेजा गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया। जिसमें उसमें गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

सीओ गौतम जैन ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह अपने दो बच्चों को लेकर जहाजपुर (भीलवाड़ा) पीहर गई थी। पीछे उसका पति व 16 साल की बेटी घर पर थे। वापस आई तो घर पर ताला मिला। दोनों गायब मिले। पति के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मुखबिर के आधार से सौतेले और उसकी 16 साल की नाबालिग को दस्तयाब कर पाली लाए। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके सौतेले पिता करीब चार माह पूर्व जबरदस्ती अपने साथ राजकोट ले गया। विरोध करने के बाद भी कई बार डरा-धमका कर उससे रेप किया। जिससे वह करीब 4 माह से प्रेग्नेंट हो गई।

पीड़िता की मां ने अपने पति को छोड़ रखा था। ऐसे में तीन बच्चों को पालने की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हो गई। जिसने उससे दोस्ती की फिर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। विश्वास दिलाया कि वह उसकी व उसके तीनों बच्चों को अपना मानकर उनकी परवरिश करेगा। मौका मिलते ही उसने सौतेली बेटी को ही गर्भवती कर दिया।

ये भी पढ़े :

# जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, घटनास्थल पर 51 एंबुलेंस, राहत बचाव कार्य जारी

# खाटूश्यामजी मंदिर पर छाया कोरोना का साया, अनिश्चितकाल के लिए किया गया बंद

# बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 की मौत

# येलो बिकीनी में मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर, तस्वीरें वायरल

# पानी के साथ हवा में भी सैर कराएगी ये लग्‍जरी याट, जानें खासियत, देखें VIDEO

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com